कदमों के साथ और घोष के नाद से गूंज उठी नोखा की धरा

राष्ट्र सेविका समिति का नवती राष्ट्र साधना संचलन सम्पन्न, श्रीमती रामप्यारी देवी का रहा मुख्य आतिथ्य, डॉ. ऋतु दीदी ने दिया प्रेरक उद्बोधन

नोखा। राष्ट्र सेविका समिति के 90 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित नवती राष्ट्र साधना पथ संचलन 1 नवंबर 2026 रविवार को नोखा में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विभाग कार्यवाहिका चंद्रकला चौधरी ने बताया कि पथ संचलन शाम 5:15 बजे राजकीय भट्टड़ स्कूल से प्रारंभ हुआ, जो लाहोटी चौक, पीपली चौक, जैन चौक, महावीर चौक, रामदेव चौक, कटला चौक, घंटाघर, हाइवे से होते हुए पेट्रोल पंप, लखारा चौक, मस्जिद चौक, होते हुए कांकरिया चौक में संपन्न हुआ।

Advertisement

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती रामप्यारी देवी (धर्मपत्नी संत दुलाराम जी कुलरिया) अध्यक्षता मोनिका पारीक ने की एवं अखिल भारतीय सह संपर्क प्रमुख डॉ. ऋतु दीदी मुख्यवक्ता के रूप में उपस्थित रहीं। मुख्य वक्ता डॉ. ऋतु दीदी ने कहा कि यह पथ संचलन याद दिलाता है कि यात्रा अभी पूरी नहीं हुई है।

समिति को 90 वर्ष पूरे हुए हैं लेकिन संकल्प अभी बाकी है। नारी शक्ति में ही परिवार को जोडऩे और राष्ट्र के लिए योगदान देने का साहस है। नोखा की सेविकाओं ने अनुशासित पंक्तियों में चलकर राष्ट्रभक्ति और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। अध्यक्षा मोनिका पारीक ने अपने आशीर्वचन में सेविकाओं को राष्ट्र सेवा, संस्कार और सेवा भावना के मार्ग पर निरंतर अग्रसर रहने की सीख दी। इस अवसर पर नोखा नगर व नोखा जिले की सभी दायित्ववान बहनों सहित बड़ी संख्या में सेविकाएँ उपस्थित रहीं।

गौरतलब है कि श्रीमती रामप्यारी देवी एवं संत श्री दुलाराम जी कुलरिया के सुपुत्र भामाशाह नरसी कुलरिया संघ के सच्चे स्वयंसेवक हैं तथा राष्ट्र के प्रति समर्पित भाव रखते हुए शिक्षा, रोजगार, धर्म एवं समाजसेवा के कार्यों में निरन्तर अग्रणी रहते हैं। भंवर, नरसी, पूनम कुलरिया तीनों भाइयों ने सेवा एवं परोपकार के कार्यों मिसाल कायम की है।