बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से 20 वर्षीय युवती की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच

बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से 20 वर्षीय युवती की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच

बीकानेर। शहर के नयाशहर थाना क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आने से एक 20 वर्षीय युवती की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई के बाद मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार, यह हादसा 2 अगस्त की शाम बाबूलाल फाटक के पास स्थित शनि मंदिर के निकट हुआ। मृतका के पिता तुलसीराम मेघवाल ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उनकी 20 वर्षीय पुत्री पायल ट्रेन की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की तथा परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस घटना के कारणों की पड़ताल कर रही है।

इस कैटेगरी की अगली खबर के लिए बाएं स्वाइप करें ➔

युद्ध की आहट तेज: कुवैत में अमेरिकी बेस पर ड्रोन हमला, ट्रम्प बोले- ईरान के पास आखिरी मौका

युद्ध की आहट तेज: कुवैत में अमेरिकी बेस पर ड्रोन हमला, ट्रम्प बोले- ईरान के पास आखिरी मौका
नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच प्रस्तावित वार्ता से पहले पश्चिम एशिया में तनाव तेजी से बढ़ गया है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने मंगलवार सुबह कुवैत स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डे पर कम से कम तीन ड्रोन से हमला किया। हालांकि, इस हमले में किसी प्रकार के नुकसान या हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हुई है। इसी बीच यूके मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (UKMTO) ने जानकारी दी कि ओमान के तट के पास एक मालवाहक जहाज अज्ञात प्रोजेक्टाइल की चपेट में आया है। घटना के बाद एजेंसी ने जांच शुरू कर दी है और क्षेत्र से गुजरने वाले जहाजों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
ट्रम्प बोले- ईरान के पास समझौते का आखिरी मौका
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि उसके पास समझौते का अब आखिरी मौका है। उन्होंने कहा कि यदि बातचीत विफल रहती है तो अमेरिका सैन्य कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेगा।
पूर्व अमेरिकी जनरल का दावा- पाकिस्तान ईरान के साथ
अमेरिका के रिटायर्ड जनरल जैक कीन ने दावा किया है कि पाकिस्तान और कतर, अमेरिका की तुलना में ईरान के अधिक करीब हैं। उन्होंने कहा कि इन देशों की मध्यस्थता के कारण अमेरिका को ईरान की वास्तविक रणनीति समझने में कठिनाई हो रही है।
ट्रम्प ने पाकिस्तान का नहीं लिया नाम
ट्रम्प ने कहा कि ईरान के साथ वार्ता उसके अनुरोध पर हो रही है और इसमें सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और कतर का समर्थन है। हालांकि, उन्होंने अपने बयान में पाकिस्तान का कोई उल्लेख नहीं किया, जबकि हाल के दिनों में कुछ रिपोर्टों में पाकिस्तान को भी संभावित मध्यस्थ बताया गया था।
तनाव बढ़ते ही कच्चा तेल फिर महंगा
अमेरिका-ईरान तनाव का असर वैश्विक तेल बाजार पर भी दिखाई दिया। ब्रेंट क्रूड की कीमत 62 सेंट (0.7%) बढ़कर 84.39 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गई, जबकि अमेरिकी WTI क्रूड भी 61 सेंट (0.7%) की बढ़त के साथ 80.95 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।
होर्मुज स्ट्रेट के पास जहाज पर हमला
UKMTO के अनुसार, ओमान के खासाब से लगभग 37 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में होर्मुज स्ट्रेट के पास एक मालवाहक जहाज अज्ञात प्रोजेक्टाइल की चपेट में आया। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि हमला किसने किया और जहाज को कितना नुकसान पहुंचा। जांच एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं।
इस कैटेगरी की अगली खबर के लिए बाएं स्वाइप करें ➔
👇 विज्ञापन / ADVERTISEMENT 👇
अगली खबर के लिए बाएं स्वाइप करें ➔

बीकानेर: खेलते-खेलते खौलती सब्जी के बर्तन में गिरा 5 वर्षीय मासूम, इलाज के दौरान मौत

बीकानेर: खेलते-खेलते खौलती सब्जी के बर्तन में गिरा 5 वर्षीय मासूम, इलाज के दौरान मौत
बीकानेर। जिले के श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के उदरासर गांव में एक दर्दनाक हादसे में 5 वर्षीय मासूम की मौत हो गई। घर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान खेलते समय बच्चा खौलती सब्जी के बड़े बर्तन में गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार, मृतक के दादा कानाराम पुत्र सदुराम ने मर्ग रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में बताया गया कि 2 अगस्त को उनके घर पर एक पारिवारिक कार्यक्रम था, जिसके चलते मेहमानों के लिए भोजन तैयार किया जा रहा था।
इसी दौरान उनका 5 वर्षीय पोता संकेत खेलते-खेलते सब्जी के बड़े बर्तन में गिर गया। हादसे में मासूम गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीबीएम अस्पताल, बीकानेर रेफर किया गया। पीबीएम अस्पताल में इलाज के दौरान मासूम ने दम तोड़ दिया।  श्रीडूंगरगढ़ थाना पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
इस कैटेगरी की अगली खबर के लिए बाएं स्वाइप करें ➔

ऑपरेशन नीलकंठ’ के तहत बड़ी कार्यवाही, नाकाबंदी में लाखो की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार

ऑपरेशन नीलकंठ’ के तहत बड़ी कार्यवाही, नाकाबंदी में लाखो की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार

बीकानेर। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन नीलकंठ” के तहत नाल थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 किलो 432 ग्राम अवैध अफीम बरामद की है। पुलिस ने मामले में एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 5 लाख रुपये आंकी जा रही है।

यह कार्रवाई रेंज आईजी ओमप्रकाश और बीकानेर एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन में, एडीएसपी चक्रवर्ती सिंह एवं सीओ हिमांशु शर्मा के सुपरविजन तथा नाल थानाधिकारी विकास विश्नोई के नेतृत्व में देर रात नाकाबंदी के दौरान की गई।

पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध को रोककर तलाशी ली। जांच में उसके कब्जे से 2 किलो 432 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई। आरोपी की पहचान विकास बिश्नोई निवासी खारा, फलौदी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एक माह में चौथी बड़ी कार्रवाई
नाल थाना पुलिस के अनुसार, मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पिछले एक माह में यह चौथी बड़ी कार्रवाई है। लगातार हो रही कार्रवाई से तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।

कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम
इस सफल कार्रवाई में सीआई विकास विश्नोई, एएसआई सुभाष, एएसआई मदन, हेड कांस्टेबल जगदीश और कांस्टेबल पवन की अहम भूमिका रही।

इस कैटेगरी की अगली खबर के लिए बाएं स्वाइप करें ➔
👇 विज्ञापन / ADVERTISEMENT 👇
अगली खबर के लिए बाएं स्वाइप करें ➔
खबरों के लिए बाएं या दाएं स्वाइप करें