बीकानेर के 41 बच्चे बने विजेता

जयपुर में न्यूमिक्रॉन-2026 रीजनल अबेकस चैम्पियनशिप का हुआ आयोजन, बीकानेर को मिला बेस्ट सेंटर व आउटस्टेंडिंग परफोर्मेंस अवार्ड

जयपुर। जयपुर के दुर्गापुरा स्थित जी.पी. बिड़ला ऑडिटोरियम में रविवार को निओ-बीड्स अबेकस द्वारा न्यूमिक्रॉन-2026 अबेकस चैम्पियनशिप का आयोजन किया गया।

निओ-बीड्स अबेकस की फाउंडर डायरेक्टर विजेता माहेश्वरी ने बताया कि प्रतियोगिता में राजस्थान के विभिन्न जिलों और शहरों से करीब 600 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया।

5 से 14 वर्ष आयुवर्ग के बच्चों ने मानसिक गणना, अबेकस स्किल्स, स्मरण शक्ति तथा तार्किक क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों की एकाग्रता, मानसिक विकास, गणितीय दक्षता, आत्मविश्वास और निर्णय लेने की क्षमता को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक, शिक्षक और अतिथि भी मौजूद रहे, जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

प्रतियोगिता के साथ-साथ बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। नन्हे कलाकारों ने नृत्य और नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, अनुशासन, संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारी जैसे विषयों पर प्रेरणादायक संदेश दिए।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को ट्रॉफी, विशेष पुरस्कार और सम्मान प्रदान किए गए। सभी प्रतिभागियों को मेडल, सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस और प्रोत्साहन सामग्री देकर सम्मानित किया गया।

नीईओ-बी अबेकस बीकानेर कलस्टर हैड रूपसा बोथरा ने बताया कि नीईओ-बीड्स बीकानेर संस्थान को बेस्ट कोर्स इंस्ट्रक्टर्स का अवार्ड अध्यापिका वीणा बुच्चा को प्रदान किया गया। इसी क्रम में बेस्ट सेंटर, आउटस्टेंडिंग परफोर्मेंस विद मैक्सीमम विनर्स का सम्मान भी मिला।

बीकानेर के प्रतिभागियों में चार चैम्पियंस के साथ 7 फस्र्ट रनरअप व 13 द्वितीय रनरअप ंऔर 17 तृतीय रनरअप बने। रूपसा बोथरा ने ऐसी प्रतियोगिताएं बच्चों में लक्ष्य निर्धारित करने, समय प्रबंधन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करती हैं।

नीओ-बीड्स अबेकस का उद्देश्य प्रतिभाशाली बच्चों को कम उम्र से ही उचित प्रशिक्षण और बड़े मंच उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि आधुनिक शिक्षा के साथ अबेकस प्रशिक्षण बच्चों के सर्वांगीण बौद्धिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और भविष्य में इस प्रतियोगिता का और बड़े स्तर पर आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम में नीओ-बीड्स बीकानेर की टीम में रूपसा बोथरा, विवेक बोथरा, वीणा बुच्चा, खुश्बू शर्मा, नेहा शेखावत, रश्मि लूणा, डिम्पल चौरडिय़ा, लक्षिता मारु, चहक जसूजा, प्रिया झाबक आदि की प्रमुख सहभागिता रही।

यह खबर यहाँ समाप्त होती है।
खबरों के लिए बाएं या दाएं स्वाइप करें