बीकानेर। बीते दिनों दिल्ली स्थित इंडियन स्पाइनल इंजरीज सेंटर की ओर से गेस्ट्रोकॉन-2026 कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस कॉन्फ्रेंस में देश के अनेक प्रतिष्ठित चिकित्सकों, चिकित्सा विशेषज्ञों और मेडिकल क्षेत्र से जुड़े प्रभावशाली व्यक्तित्वों ने भाग लिया।
यह गैस्ट्रोएंटरोलॉजी (पेट एवं पाचन तंत्र) से संबंधित कॉन्फ्रेंस प्रसिद्ध गोल्ड-मेडलिस्ट गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. शुभम वत्स और विशेषज्ञों की टीम द्वारा आयोजित इस कॉन्फ्रेंस में गैस्ट्रोएंटरोलॉजी के क्षेत्र में हुए नए अनुसंधान, आधुनिक चिकित्सा तकनीकों और पेट व आंतों की बीमारियों के बेहतर इलाज पर विचार-विमर्श किया गया।
आईएसआईसी की चेयरपर्सन भोली अहलूवालिया ने चिकित्सा जगत की प्रमुख हस्तियों की मौजूदगी में देश के जाने-माने सीनियर ऑर्थोपेडिक (हड्डी रोग) व शोल्डर (कंधा) सर्जन डा. नमन वाहल को चिकित्सा क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया।
डॉ. नमन वाहल को मिले इस सम्मान से बीकानेर का चिकित्सा जगत भी गौरवान्वित हुआ है। डॉ. नमन वाहल एक प्रसिद्ध सीनियर ऑर्थोपेडिक (हड्डी रोग) और शोल्डर (कंधा) सर्जन हैं। डॉ. लाजपत नगर में स्थित स्टेपअप जॉइंट्स क्लिनिक के डायरेक्टर भी हैं तथा चिकित्सा क्षेत्र में 12 वर्षों से अधिक अनुभव रखने वाले डॉ. नमन वाहल अब तक 10 हजार से अधिक सफल सर्जरी कर चुके हैं।
दिल्ली के ओखला स्थित फोर्टिज एस्कोर्टस हॉस्पिटल में ऑर्थोपेडिक्स विभाग के सीनियर कंसलटेंट डॉ. नमन वाहल अब हर महीने के तीसरे शनिवार और रविवार को पवनपुरी स्थित बीकानेर नर्सिंग होम में विशेष ओपीडी के लिए सुबह 10 से 2 बजे तक सेवाएं प्रदान करेंगे। अब हर छोटी-बड़ी ऑर्थोपेडिक परेशानी के लिए बार-बार बड़े महानगरों की ओर जाने की ज़रूरत नहीं। अगर आपको घुटने का दर्द, कंधे की तकलीफ़, कमर दर्द या किसी चोट के बाद समस्या हो तो अब बीकानेर में आसानी से इलाज मिल जाएगा।

