तावनिया स्मार्ट बाजार दूसरी वर्षगांठ पर दे रहा जेकपॉट ऑफर
बीकानेर। जयनारायण व्यास कॉलोनी के 4-डी-32 मूर्ति सर्किल के पास स्थित तावनिया स्मार्ट बाजार अपनी दूसरी वर्षगांठ पर दे रहा जेकपॉट ऑफर। तावनिया स्मार्ट बाजार के डायरेक्टर अनिल तावनिया ने बताया कि मात्र एक रुपए में एक किलो चीनी व एक रुपए में एक किलो चायपत्ती और इतना ही नहीं 32 इंच एलइडी टीवी व ढेरों उपहार लक्की ड्रा कूपन के तहत जारी किए गए हैं। 15 नवम्बर को लक्की ड्रा कूपन निकाला जाएगा।
डायरेक्टर अनिल तावनिया ने बताया कि 2500 रुपए की खरीद करने पर 1 रुपए किलो चीनी व कूपन, ३500 रुपए की खरीद करने पर 1 रुपए किलो चायपत्ती व कूपन तथा 5 हजार रुपए की खरीद पर आकर्षक गिफ्ट व कूपन दिया जाएगा। तेल, घी, चीनी, गुड़ व आटे के बिल पर कोई भी योजना लागू नहीं रहेगी।
तावनिया स्मार्ट बाजार में शुद्ध व स्वच्छ परचून सामान के साथ ही क्रॉकरी, हॉकिन्स, प्रेस्टिज, मिल्टन, सेलो सहित अनेक ब्रांडेड प्रोडेक्ट्स किफायती दामों में उपलब्ध हैं। ग्रोसरी व एफएमसीजी के क्षेत्र में पिछले दो वर्षों से क्षेत्र में विश्वसनीयता की पहचान बनाते हुए तावनिया स्मार्ट बाजार अब हर घर की पसंद बन गया है। अधिक जानकारी तावनिया स्मार्ट बाजार फेसबुक व इंस्टाग्राम के पेज पर भी उपलब्ध है।

