इंस्टाग्राम विज्ञापन के जरिए तीन लाख की ठगी: सोलर पैनल सप्लाई के नाम पर की धोखाधड़ी

On: August 4, 2026 2:52 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Telegram Group

Join Now

इंस्टाग्राम विज्ञापन के जरिए तीन लाख की ठगी: सोलर पैनल सप्लाई के नाम पर की धोखाधड़ी

नोखा। नोखा पीएम सूर्यघर योजना के तहत सोलर पैनल लगाने का कार्य करने वाले हियादेसर निवासी ।एक व्यवसायी से सोलर पैनल सप्लाई के नाम पर 3 लाख रुपये की कथित ठगी का मामला सामने आया है। परिवादी की रिपोर्ट पर सोमवार को नोखा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैपुलिस के अनुसार हियादेसर निवासी ओमप्रकाश ने रिपोर्ट में बताया कि उनकी फर्म शिवशक्ति इंटरप्राइजेज के नाम से संचालित है। 20 मई 2026 को इंस्टाग्राम पर सोलर पैनल का विज्ञापन देखने के बाद उन्होंने संपर्क किया। इसके बाद अंकुर गोयल सहित अन्य लोगों से फोन और व्हाट्सएप पर बातचीत हुई। आरोपियों ने अडानी डीसीआर 620 वॉट के 36 सोलर पैनलों का 6.71 लाख रुपये का प्रोफार्मा इनवॉयस भेजकर 50 प्रतिशत अग्रिम भुगतान की मांग की।

रिपोर्ट के अनुसार ओमप्रकाश ने 22 और 23 मई को अलग-अलग माध्यमों से कुल 3 लाख रुपये आरोपियों द्वारा बताए गए बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए। आरोपियों ने तीन दिन में माल की डिलीवरी देने का आश्वासन दिया, लेकिन तय समय पर सामान नहीं भेजा। रिपोर्ट में बताया कि लगातार संपर्क करने पर आरोपियों ने बहाने बनाए। बाद में 23 जून को वह अपने साथी के साथ जयपुर स्थित बताए गए कार्यालय पहुंचे, जहां कुछ लोग मिले लेकिन मुख्य आरोपी नहीं आया और बाद में माल भेजने का भरोसा देकर वापस लौटा दिया।

 

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment