बीकानेर में सोलर कनेक्शनों में हो रहा इजाफा, पढ़ें पूरी खबर

अधिकृत विक्रेता से ही इंस्टालेशन करवाएं : शरद दत्ता आचार्य

बीकानेर। बीकानेर में सोलर पैनल अब हर वर्ग के लिए फायदेमंद बन चुका है। केंद्र सरकार की सब्सिडी और बिजली बिल में बचत के चलते घरेलू उपभोक्ता अब अपने घरों की छतों पर सोलर पैनल लगवाने में रुचि दिखा रहे हैं।

Advertisement

बीकानेर के जाने-माने सोलर व्यवसायी शरद दत्त आचार्य ने बताया कि कुछ समय पहले तक यह सोचा जाता था कि जिन घरों में बिजली की खपत ज्यादा है वही सोलर लगवाते हैं लेकिन अब ऐसा नहीं है। एसी, कूलर, फ्रीज घर की विशेष जरुरत बन गए हैं तो बिजली के बिल की मार सहना मुश्किल हो जाता है, इसलिए बीकानेर में सोलर का क्रेज बढऩे लगा है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पिछले साल अप्रैल से जुलाई 25 के बीच जहां 1785 सोलर कनेक्शन के आवेदन आए थे, वहीं इस साल इसी अवधि में इनकी संख्या बढ़कर 5049 हो गई। यानी चार महीने में पिछले साल की तुलना में 3264 अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं।

बीकेईएसएल के प्रवक्ता ने बताया कि सोलर कनेक्शन को जल्द जारी करने के लिए अतिरिक्त टीमें लगा रखी है। पुरानी पेंडेंसी लगभग खत्म कर दी गई है। वर्तमान में नए आवेदकों को एक सप्ताह के भीतर सोलर कनेक्शन जारी किए जा रहें हैं।

गौरतलब है कि 1 किलोवाट 30 हजार, 2.5 किलोवाट पर 75 हजार और तीन किलोवाट या अधिक पर 78 हजार रुपए की सब्सिडी मिलती है। जेएनवी कॉलोनी स्थित बुल पावर एनर्जी के डायरेक्टर शरद दत्ता आचार्य ने बताया कि सोलर लगाने के बहुत फायदे हैं। खुद की बिजली बनने से हर महीने आने वाले भारी-भरकम बिजली बिल से राहत मिलती है। एक बार पैसा लगाने के बाद 20 से 25 साल तक मुफ्त या बेहद कम खर्च में बिजली मिलती है। सौर ऊर्जा एक स्वच्छ और नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत है, जो प्रदूषण नहीं फैलाती।

सोलर पैनलों को बहुत कम देखभाल की जरूरत होती है और ये टिकाऊ होते हैं। सरकार द्वारा रूफटॉप सोलर लगाने पर सब्सिडी दी जाती है, जिससे लागत कम हो जाती है।

सोलर व्यवसायी शरद दत्ता आचार्यने बताया कि योजना के तहत अधिकृत विक्रेता से ही इंस्टालेशन करवाएं। पिछले कुछ महीनों के बिजली बिल के आधार पर सिस्टम की क्षमता तय करें।

अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए बुल पॉवर एनर्जी की इस पोस्ट पर क्लिक करें…