थर्स्ट फ्री राजस्थान जागरूकता अभियान के द्वितीय चरण में अंतरविद्यालयी चित्रकला प्रतियोगिता में 600 विद्यार्थी हुए शामिल

बीकानेर। राजस्थान शिक्षा बोर्ड एवं प्रवाह सेतु फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में तथा नियो बीड्स अबेकस, बीकानेर के आयोजन सहयोग से ‘थर्स्ट फ्री राजस्थान’ (जागरूकता अभियान के द्वितीय चरण के अंतर्गत अंतरविद्यालयी चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

Advertisement

इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में जल संरक्षण एवं जल के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। प्रतियोगिता के प्रथम चरण में बीकानेर के चार प्रमुख विद्यालयों—सोफिया स्कूल, बीबीएस, महारानी किशोरी देवी स्कूल एवं राइसेन इंटरनेशनल स्कूल के 1500 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया।

प्रथम चरण के चयन के बाद द्वितीय चरण में लगभग 600 विद्यार्थियों ने प्रत्यक्ष रूप से ‘सिट एंड ड्रॉ अंतरविद्यालयी चित्रकला प्रतियोगिता में अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान सभी विद्यार्थियों को प्रथम चरण में विजेता होने के प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए गए। विद्यार्थियों के साथ आए अभिभावकों के लिए प्रतीक्षा क्षेत्र में नियो बीड्स द्वारा एक विशेष अभिभावक कार्यशाला का आयोजन किया गया।

इस पहल को अभिभावकों ने सराहा और कार्यक्रम के समापन पर अपनी सकारात्मक प्रतिक्रियाएँ एवं सुझाव साझा किए। कार्यक्रम का संचालन जयपुर से पधारीं नियो बीड्स की निदेशक विजेता शंगारी तथा बीकानेर में नियो बीड्स अबेकस एवं आइकॉन नर्चरिंग इनोसेंस प्रीस्कूल की संचालिका रूपसा बोथरा ने किया। दोनों के मार्गदर्शन एवं समन्वय से आयोजन सुव्यवस्थित और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम को सफल बनाने में नियो बीड्स अबेकस, बीकानेर एवं आइकॉन नर्चरिंग इनोसेंस प्रीस्कूल की पूरी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। टीम में रश्मि लूणा, निशु गुप्ता, वीणा बुच्चा, कीर्ति अरोड़ा, डिंपल चोरडिय़ा, लक्षिता, खुशी शर्मा, नेहा बरासा, प्रिया झाबक एवं सुजाता पाल ने अपनी जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया।

इसके अतिरिक्त, नियो बीड्स के नन्हे चैंपियन प्रतिनिधियों अयांश बंसल, आरिज, काव्य, ऐश्वर्या एवं चेष्टा ने अपने शानदार कौशल और प्रतिभा से उपस्थित दर्शकों को प्रभावित किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी, अभिभावकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया तथा आयोजक टीम के सामूहिक प्रयासों ने ‘थर्स्ट फ्री राजस्थानÓ जागरूकता अभियान के इस चरण को सफल बनाया।

इस आयोजन ने विद्यार्थियों को अपनी रचनात्मकता प्रदर्शित करने के साथ-साथ जल संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक विषय के प्रति जागरूक होने का अवसर प्रदान किया।