बीकानेर। खेलों के माध्यम से सामाजिक एकता, आपसी मेलजोल और प्रतिभाओं को मंच देने की पहल के तहत स्व. श्री गंगादास जी स्मृति संस्थान एवं मारवाड़ी ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शाकद्वीपीय छठी कैरम प्रतियोगिता-2026 का शुभारंभ 2 अक्टूबर को स्थानीय सेवगों की बगेची भवन में हुआ। प्रतियोगिता के संयोजक राजेश शर्मा ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य समाज के विभिन्न आयु वर्ग के लोगों को खेलों के माध्यम से एक मंच पर जोडऩा तथा नई प्रतिभाओं को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर देना है। उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि राजस्थान प्रांतीय शाकद्वीपीय ब्राह्मण संघ के अध्यक्ष दयाशंकर शर्मा, उत्तमचंद भोजक एवं मारवाड़ी ग्रुप के सदस्य विकास शर्मा उपस्थित रहे। आयोजन समिति के सदस्य गणेश शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में 200 से अधिक प्रतिभागी उत्साहपूर्वक हिस्सा ले रहे हैं। विशेष रूप से मातृशक्ति की भागीदारी ने आयोजन की रौनक बढ़ाई है। उद्घाटन सत्र एवं प्रथम दिन कुल 14 मैच खेले गए। संचालन जिया शर्मा ने किया तथा विवेक शर्मा ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर आर.के. शर्मा, दुर्गादत्त भोजक, बजरंगलाल शर्मा, रविन्द्र शर्मा, नितिन वत्सस, पवन शर्मा, यशवर्धन, तेजेश, लक्ष्य आदि उपस्थित रहे।
स्व. जयशंकर शर्मा की स्मृति में शतरंज के मुकाबले 4 अक्टूबर से
आयोजन से जुड़े जैनेंद्र शर्मा ने बताया कि कैरम प्रतियोगिता के बाद अब शतरंज के मुकाबलों का रोमांच भी देखने को मिलेगा। रविवार, 4 अक्टूबर को स्व. जयशंकर शर्मा स्मृति द्वितीय शतरंज प्रतियोगिता-2026 का शुभारंभ होगा। शतरंज प्रतियोगिता में 70 से अधिक प्रतिभागी शामिल होंगे।

