अक्टूबर के इस वीकेंड पर होगा शॉपिंग धमाल, 90 स्टॉल्स के साथ फ्ली नाइट मार्केट शुक्रवार से

बीकानेर। फेस्टीवेल और वेडिंग सीजन के साथ ही बीकानेर में शॉपिंग का धमाकेदार फ्ली नाइट मार्केट का आयोजन 23, 24 व 25 अक्टूबर को होने जा रहा है।

Advertisement

फ्ली नाइट मार्केट की आयोजक ज्योति सुखानी ने बताया कि रवीन्द्र रंगमंच के सामने स्थित कपिलधारा में 90 से ज्यादा स्टॉल्स के साथ स्टाइल, स्वाद और साउंड की धूम रहेगी।

शुक्रवार, शनिवार व रविवार को दोपहर तीन बजे से रात्रि 12 बजे तक चलने वाले इस मार्केट में जयपुर, दिल्ली, कोलकाता जैसे शहरों से आए यूनिक कलेक्शन्स, सिल्वर ज्वैलरी, फैशन, कपड़े, बैड्शीट्स, बैग्स डिजाइनर वियर, ट्रेंडी ज्वेलरी, होम डेकोर, हैंडबैग्स, बेकरी, फुटवियर, गिफ्ट आइटम और आर्ट एंड क्राफ्ट्स का खास कलेक्शन एक ही जगह पर किफायती दामों पर उपलब्ध रहेगा। इतना ही नहीं खाने-पीने के शौकीनों के लिए भी टेस्टी ट्रीट फूड स्टॉल्स का ज़बरदस्त तड़का जो आपके मूड को बना देगा पार्टी मोड में। इसके साथ ही फ्ली नाइट मार्केट में महातंबोला में आप जीत सकते हैं शानदार कैश प्राइजेस।

ज्योति सुखानी ने बताया कि सेल्फी प्वाइंट के साथ 25 अक्टूबर को लाइव म्यूजिक बैंड भी रहेगा जिसमें कशिश आचार्य एवं टीम अपनी प्रस्तुतियां देंगी। फ्ली नाइट मार्केट के मुख्य प्रायोजक बीकाजी ग्रुप है तथा हीरालालÓस, प्रिय, हीरा मोती उद्योग मंदिर व लव ऑवर कॉफी एवं टाइगर लौंगी मिर्च सहप्रायोजक हैं।