बीकानेर। देशनोक स्थित विश्व प्रसिद्ध करणी माता के मंदिर में शारदीय नवरात्रि मेले की तैयारियां जोर-शोर से जारी है। इस वर्ष 11 अक्टूबर, रविवार से नवरात्रि प्रारंभ हो रहे हैं और अमावस्या यानि 10 अक्टूबर से ही पैदलयात्रियों का देशनोक आगमन शुरू हो जाएगा। देशनोक में नवरात्रा पर रोजाना लाखों श्रद्धालुओं का आगमन होता है। नवरात्रा तैयारियों को देखते हुए मंदिर में रंग-रोगन, साफ-सफाई व्यवस्था के साथ ही यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था, सुरक्षा, लाइटिंग व दर्शनार्थियों के लिए लाइनिंग की व्यवस्थाएं की जा रही है। मेले में लगभग 35 से अधिक अस्थाई दुकानें आवंटित की जाएगी। इस वर्ष माँ करणी जी महाराज का जन्मोत्सव शारदीय नवरात्रि की सप्तमी यानी 18 अक्टूबर 2026 (रविवार) को मनाया जाएगा और इस दिन भव्य झांकी निकाली जाएगी। इस बार 17 व 18 को सप्तमी है, लेकिन मंदिर में करणी माता का जन्मोत्सव 18 अक्टूबर को ही मनाया जाएगा। माँ करणी के जन्मोत्सव पर यह झांकी करणी माता मंदिर से रवाना होकर तैमड़ा राय मंदिर तक जाएगी। इसी क्रम में 19 अक्टूबर को कवि मनुज देपावत की स्मृति में कवि सम्मेलन का भी आयोजन होगा जिसमें ट्रस्ट द्वारा सैकड़ों अस्थाई कर्मचारियों को भी व्यवस्था में नियुक्त किया जाएगा।
04 October 202601:17 PMलेखक:
देशनोक में 11 अक्टूबर से सजेगा मेला, लाखों श्रद्धालुओं का होगा आगमन

शेयर करें
संबंधित खबरें
तीन दिवसीय फेस्टारा नाइट एक्सपो 30 अक्टूबर से
अक्टूबर के इस वीकेंड पर होगा शॉपिंग धमाल, 90 स्टॉल्स के साथ फ्ली नाइट मार्केट शुक्रवार से
23 अक्टूबर से मथुरा में होगी श्रीमद्भागवत कथा, श्री सरजूदासजी महाराज ने बीकानेर के देवी-देवताओं को अर्पित की निमंत्रण पत्रिका
कदमों के साथ और घोष के नाद से गूंज उठी नोखा की धरा
बीकानेर का यह युवक मुम्बई में अभिनय और प्रोडेक्शन में दिखा रहा दमखम
