बीकानेर। केंद्र सरकार से ईडब्ल्यूएस व्यवस्था में सरलीकरण एवं व्यावहारिक बदलाव की मांग को लेकर शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी की ईडब्ल्यूएस सरलीकरण यात्रा 5 अक्टूबर को बीकानेर पहुंचेगी। यात्रा के बीकानेर आगमन एवं कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर क्षत्रिय सभा, बीकानेर के अध्यक्ष करण प्रताप सिंह सिसोदिया ने बताया कि रविंद्र सिंह भाटी ईडब्ल्यूएस व्यवस्था के सरलीकरण की मांग को लेकर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में यात्रा कर रहे हैं। इसी क्रम में 5 अक्टूबर को यात्रा का द्वितीय चरण श्रीडूंगरगढ़ से शुरू होगा। यात्रा श्रीडूंगरगढ़ से बीकानेर की ओर आगे बढ़ेगी और मार्ग में विभिन्न स्थानों पर सर्व समाज की ओर से यात्रा का स्वागत किया जाएगा। यात्रा सुबह 9 बजे श्रीडूंगरगढ़ से प्रारंभ होगी। इसके बाद यात्रा लूणकरणसर, सत्तासर, मोतीगढ़ और पूगल फांटा होते हुए बीकानेर के गोकुल सर्किल पहुंचेगी। गोकुल सर्किल से बड़ी संख्या में मोटरसाइकिलों एवं फोर-व्हीलर वाहनों के साथ भव्य रोड शो निकाला जाएगा। रोड शो फड़ बाजार होते हुए जूनागढ़ के आगे पहुंचेगा, जहां शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी विशाल आमसभा को संबोधित करेंगे। उक्त जानकारी हेतु आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। इनमें करण प्रताप सिंह सिसोदिया अध्यक्ष, क्षत्रिय सभा, बीकानेर, अजय पुरोहित अध्यक्ष, बार एसोसिएशन, बीकानेर, मुकेश शर्मा : अध्यक्ष, ब्राह्मण महासभा, गजेंद्र भाटी- अध्यक्ष, बीकानेर माली नवयुवक परिषद/माली समाज, बीकानेर; जयनारायण मारू – पूर्व अध्यक्ष, शौर्य सेन जागृति कार्य संघ; श्रवण लाल मारू सेन समाज/हेयर सैलून एसोसिएशन, अयूब कायमखानी : कायमखानी समाज; जितेंद्र नैयर : जिलाध्यक्ष, ऑल इंडिया अरोड़ा खत्री पंजाबी कम्युनिटी तथा ओमप्रकाश जाम्भा (खत्री) महासचिव, पंजाबी समाज सहित विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस मौके पर आयोजन समिति के युद्धवीर सिंह हाडला, दानवीरसिंह भाटी, राम सिंह चरकड़ा, गजेंद्र सिंह राठौड़, नवीन सिंह तंवर एवं जितेन्द्र बिका, राहुल थानवी एवं हर्षित व्यास भी उपस्थित रहे।
04 October 202609:46 PMलेखक:
सोमवार को बीकानेर आएंगे रविन्द्र सिंह भाटी, रोड शो के बाद जूनागढ़ के आगे होगी विशाल जनसभा

शेयर करें
संबंधित खबरें
बीकानेर का यह युवक मुम्बई में अभिनय और प्रोडेक्शन में दिखा रहा दमखम
आज से तीन दिन बीकानेर में होगा शॉपिंग धमाल
बीकानेर में सोलर कनेक्शनों में हो रहा इजाफा, पढ़ें पूरी खबर
बीकानेर के डॉ. नमन वाहल को दिल्ली के इंडियन स्पाइनल इंजरीज सेंटर ने किया सम्मानित
बीकानेर के इस स्मार्ट बाजार में मिल रही मात्र एक रुपए में एक किलो चीनी
