केवल आराम से नहीं इलाज से दूर होगा दर्द : डॉ. नमन वाहल
बीकानेर। कुछ शारीरिक दर्द ऐसे होते हैं जो अपने आप सही हो जाते हैं और कुछ दर्द ऐसे होते हैं जिनके सही होने का इंतजार नहीं करके तुरंत उसके इलाज की प्रक्रिया शुरू करनी चाहिए। यह कहना है देश के जाने-माने सीनियर ऑर्थोपेडिक (हड्डी रोग) व शोल्डर (कंधा) सर्जन डॉ. नमन वाहल का। जर्मनी के प्रसिद्ध ATOS Klinik (म्यूनिख) से शोल्डर और एल्बो (कंधे और कोहनी) सर्जरी में, ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से जॉइंट रिप्लेसमेंट रिसर्च में और हॉन्गकॉन्ग से एडवांस्ड ट्रॉमा सर्जरी में विशेष प्रशिक्षित डॉ. नमन वाहल बताते हैं कि हमारी बॉडी ही हमें यह अनुभव करा देती है कि हमें कौनसी बीमारी जकड़ सकती है। इन्हीं में पांच ऐसे लक्षण हैं जिन्हें कभी नजरंदाज नहीं करना चाहिए।
पहला- दर्द जो रात को जगाता है… यानि कि रात को सोने के बाद शरीर में अचानक ऐसा दर्द होना जो आपको नींद से जगा दे। आराम करने से भी चैन न आए और रात के सोने के समय और भी बढ़ जाए।
दूसरा- एक जगह का दर्द दूसरी जगह जाने लगे जैसे कि गर्दन का दर्द हाथों में या कमर का दर्द पैरों में जाने लगे।
तीसरा दर्द के साथ अन्य दिक्कत- कभी कभी शरीर के किसी पार्ट में इतना दर्द होने लगता है कि बुखार आना या पैशाब इन्फेक्शन, आंखों में इन्फेक्शन या अन्य कोई भी इन्फेशन होने की संभावना रहती है।
चौथा लक्षण दर्द के साथ कमजोरी- दर्द के साथ कमजोरी आना जैसे बॉडी के किसी पार्ट का कमजोर होना, अचानक असक्षम हो जाना भी चिंता का विषय होता है।
पांचवां लक्षण दर्द के साथ सूजन- अक्सर देखा गया है कि शरीर के किसी भी हिस्से का दर्द सूजन में बदल जाता है या फिर पुरानी सूजन के साथ दर्द शुरू हो जाता है। ऐसे में यह सूजन निरंतर बढ़ती है और बड़ी बीमारी का भी रूप ले सकती है।
डॉ. नमन वाहल ने बताया कि उक्त पांचों लक्षणों को नजरंदाज न करके किसी भी ऑर्थोपेडिक्स से परामर्श अवश्य लें।
https://youtube.com/@dellidocs?si=5xu1R6hqXOlNV_Ep
अब आर्थोपेडिक की हर समस्या का बीकानेर में होगा इलाज
अब हर छोटी-बड़ी ऑर्थोपेडिक परेशानी के लिए बार-बार बड़े महानगरों की ओर जाने की ज़रूरत नहीं। अगर आपको घुटने का दर्द, कंधे की तकलीफ़, कमर दर्द या किसी चोट के बाद समस्या हो तो अब बीकानेर में मिलेगा इलाज। दिल्ली के ओखला स्थित फोर्टिज एस्कोर्टस हॉस्पिटल में ऑर्थोपेडिक्स विभाग के सीनियर कंसलटेंट डॉ. नमन वाहल अब हर महीने के तीसरे शनिवार और रविवार को पवनपुरी स्थित बीकानेर नर्सिंग होम में विशेष ओपीडी के लिए सुबह 10 से 2 बजे तक सेवाएं प्रदान करेंगे। डॉ. नमन वाहल एक प्रसिद्ध सीनियर ऑर्थोपेडिक (हड्डी रोग) और शोल्डर (कंधा) सर्जन हैं। डॉ. लाजपत नगर में स्थित स्टेपअप जॉइंट्स क्लिनिक के डायरेक्टर भी हैं तथा चिकित्सा क्षेत्र में 12 वर्षों से अधिक अनुभव रखने वाले डॉ. नमन वाहल अब तक 10 हजार से अधिक सफल सर्जरी कर चुके हैं।


