शादी-समारोह में गिफ्टिंग व पैकेजिंग का बेहतरीन स्थान बना वीके हैम्पर्स एंड पैक्स

बीकानेर। शहर में शादी, गिफ्टिंग और डेकोरेशन से जुड़े सभी सामानों के लिए एक ही छत के नीचे सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य सेे वीके हैम्पर्स एंड पैक्स का भव्य शुभारंभ 30 अक्टूबर को किया गया।

Advertisement

हीरालाल मॉल में आयोजित उद्घाटन समारोह अवधूत स्वामी विश्वेन्द्र आश्रम जी महाराज के पावन सान्निध्य में सम्पन्न हुआ।

प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर कृष्णा शर्मा ने बताया कि उनके यहाँ वेडिंग ट्रे, शगुन थालियां, मेहंदी ट्रे, डेकोरेटिव टोकरी, गिफ्ट बॉक्स, वेडिंग लिफाफे, आर्टिफिशियल फ्लावर, हैम्पर पैकेजिंग मटेरियल, रिबन, लेस, ग्लू गन, हॉट गन सहित शादी, समारोह और गिफ्ट डेकोरेशन से संबंधित सभी प्रकार की एसेसरीज होलसेल एवं रिटेल में उपलब्ध हैं।

उन्होंने बताया कि वीके हैम्पर्स एंड पैक्स शादी-समारोह, त्योहार और गिफ्टिंग के लिए जरूरी सभी सजावटी सामानों के लिए एक वन-स्टॉप डेस्टिनेशन के रूप में काम करेगा, जहां ग्राहकों को उचित दाम पर वैरायटी मिलेगी।