बीकानेर। बीकानेर में जेल रोड स्थित श्री ब्राह्मण स्वर्णकार पंचायत भवन में तीन दिवसीय फेस्टारा नाइट एक्सपो का आयोजन 30 अक्टूबर से होने जा रहा है। श्री ब्राह्मण स्वर्णकार अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण सोनी ने बताया कि समाज में शिक्षा, रोजगार व आर्थिक रूप से सम्पन्नता हो इसी उद्देश्य से श्री ब्राह्मण स्वर्णकार समाज प्रन्यास, बीकानेर द्वारा फेस्टारा नाइट एक्सपो का आयोजन किया जा रहा है।
अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण सोनी ने बताया कि 30-31 अक्टूबर व 1 नवम्बर 2026 को पहली बार लग रहे इस फेस्टारा नाइट एक्सपो में स्वर्णकार समाज के बंधुओं द्वारा स्टाल लगाई जाएगी। लगभग 60 से अधिक स्टॉल्स लगने की संभावना है जिसमें मुख्यत: सोने-चाँदी की ज्वैलरी, आर्टिफिशियल ज्वैलरी, रेडीमेड गारमेंट्स, सोलर, कॉस्मेटिक घरेलू जरुरत के सामान की स्टॉल्स लगेगी।
विशेष रूप से राजस्थान के अलावा गुजरात, कोलकाता, बैंग्लोर आदि शहरों के शुद्धता व स्वादिष्ट व्यंजनों की 15 से अधिक स्टॉल्स भी उपलब्ध रहेगी। महिलाओं को भी आर्थिक रूप से बढ़ावा मिले इसके लिए हैंडीक्राफ्ट आदि स्टाल्स भी रहेगी।
फेस्टारा नाइट एक्सपो के मुख्य सहयोगी एसके ज्वैलर्स हैं तथा राजाराम धारणिया, मंडोरा क्रिएशन, एस के जैम्स एन्ड जेवेलर्स, पद्मिनी ज्वैल्स, एसएम ज्वैल्र्स एंड संस,चंद्रकला ब्रोकिंग, मंडोरा क्रिएशन डिवाइन ज्वेलरी, श्री लॉ चैम्बर, सस्ता स्टेशनरी भंडार, मीना ज, श्री ब्राह्मण स्वर्णकार तीन गुवाड़ पंचायत भवन ट्रस्ट, काका बीकानेरी, सांगरी सहसहयोगी हैं।

