घायल टाइगर श्रॉफ की फोटो आई सामने, 10 दिनों से कर रहे थे रैकी, हमलावर गिरफ्तार

जुहू इलाके में फुटबॉल ग्राउंड से निकलते समय अभिनेता की कार पर गोलीबारी किए जाने के बाद मुंबई पुलिस ने जांच तेज कर दी है। रविवार शाम मुंबई के जुहू स्थित पुष्पा पार्क के पास यह घटना हुई। टाइगर श्रॉफ फुटबॉल खेलने के बाद वहां से अपनी कार में निकल रहे थे, तभी बाइक सवार हमलावरों ने उनकी गाड़ी को निशाना बनाकर गोलियां चलाईं। अचानक हुई इस वारदात से आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। रिपोर्ट्स में गोलीबारी के दौरान कई राउंड फायर किए जाने की जानकारी सामने आई है। हालांकि, गोली सीधे अभिनेता को नहीं लगी। इस हमले में उनके ड्राइवर को गोली लगने से चोट आई, जबकि एक अन्य व्यक्ति के भी घायल हुआ है। टाइगर को कांच के टुकड़ों और बारूद के कारण मामूली चोटें आने की जानकारी भी सामने आई है। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि हमलावरों ने घटना को अंजाम देने से पहले अभिनेता के घर और जिम की करीब 10 दिनों तक रेकी की थी। आरोपी सोशल मीडिया पर पैपराजी के वीडियो और ब्लॉगर्स के जरिए टाइगर के आने-जाने की जगहों और उनके डेली शेड्यूल पर लगातार नजर रख रहे थे। टाइगर पर गोलाबारी करने वाले तीनों शूटर्स को पुलिस ने कोटा से गिरफ्तार कर लिया है। पाचंवीं गोली चलाने के बाद, पैसेंजर साइड की खिड़की के पास खड़ा एक हमलावर कार के बेहद करीब आ गया और उसने बहुत पास से टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने की कोशिश की। लेकिन, ऐन वक्त पर उसकी पिस्तौल जाम हो गई, जिससे अभिनेता की जान बाल-बाल बच गई। जांच में सामने आया है कि आरोपी व्हाट्सएप और सिग्नल जैसे एन्क्रिप्टेड ऐप्स के जरिए लगातार अपने हैंडलर्स के संपर्क में थे। इन्हीं ऐप्स के माध्यम से उन्हें अपराध स्थल की सटीक लोकेशन भेजी गई थी। हमले के बाद आरोपी पहले से तय रूट, रोड होते हुए विले पार्ले और अंधेरी, की तरफ भागे। उन्होंने अंधेरी वेस्ट रेलवे स्टेशन के पास अपनी मोटरसाइकिल छोड़ी और बोरीवली जाने वाली लोकल ट्रेन में सवार हो गए। इसके बाद ट्रेन में सवार हो गए, वे जयपुर पहुंचकर वहां से बस पकड़कर दिल्ली और फिर दिल्ली से नेपाल जाने भागने की फिराक में थे। लेकिन पुलिस ने उन्हें कोटा से गिरफ्तार कर लिया। मुंबई पुलिस से मिले पुख्ता इनपुट के आधार पर राजस्थान एजीटीएफ और कोटा सिटी पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए तीनों शूटरों को पुणे-जयपुर एक्सप्रेस से दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों में ऋतिक कुमार उर्फ रोशन (22 वर्ष), मूल रूप से पिपराई, जिला बेगूसराय (बिहार) का रहने वाला है। वर्तमान में वह मुंबई के अंधेरी वेस्ट में रहकर रैपिडो राइडर के रूप में काम कर रहा था। दूसरा आरोपी रेहान (18 वर्ष), ईदगाह कॉलोनी, थाना सदर, जिला सोनीपत (हरियाणा) का निवासी है। एक आरोपी नाबालिग है, यह भी हरियाणा के सोनीपत का रहने वाला है।

Advertisement