बीकानेर। शहर में बिजली कंपनी की घोर लापरवाही सामने आई है। बिजली कंपनी के डिवीजन 4 के क्षेत्र चूनघरान मोहल्ले के पास स्थित मस्जिद के पास दोपहर 3.30 के करीब एक बिजली पोल में आग लग गई जिसकी सूचना आस पास के लोगों ने बिजली कंपनी को दे दी।
लगभग 5 बजे के आस पास बिजली कंपनी की टीम आई और इस बिजली पोल से लगे तारों को काट गई और बाकी सारे मोहल्ले की लाइट को शुरू कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार जिस बिजली पोल में आग गली से उस पोल से लगभग 10 से 12 घरों में लाइट के कनेक्शन थे। लगातार बिजली कंपनी के अधिकारियों को इस सूचना दी जा रही थी लेकिन लापरवाह बिजली कंपनी इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही।
दोपहर से लेकर अभी रात तक बिजली कंपनी की कोई टीम इस समस्या का समाधान करने नहीं आई जिससे लोगों में आक्रोश है। इनमें के परेशान उपभोक्ता मोहम्मद इज़हार ने कहा की बिजली कंपनी को इस पोल के बारे में पहले भी अवगत करवाया गया था की यहाँ कुछ घरों में वोल्टेज की दिक्कत रहती है।
लेकिन कंपनी के अधिकारियों के कानो में जू तक नहीं रेंगी, कंपनी के कर्मचारी कई बार आए आस पास के लोगों ने समस्या बताई वो समस्या सुनकर चले जाते समाधान कभी नहीं किया जिसके कारण आज पोल पर आग लग गई।
यही हाल पास में स्थित ब्रामपुरी चौक, चूनघरान के चौक का है जहां आए दिन देर रात को बिजली के टार टूट जाते है या आग लग जाती है। कंपनी अगर इसी तरह से लापरवाही करती रही तो जनता को बिजली कंपनी के खिलाफ सड़कों पर आना पड़ेगा।
एक और उपभोक्ता इकबाल ने कहा की स्थानीय नेताओं और जिला प्रशासन से भी अपील है की बिजली कंपनी के खिलाफ ठोस कदम उठाएँ ताकि बिजली कंपनी समय पर समस्याओं का समाधान करें।

