बीकानेर से देशनोक करणी माता मंदिर तक ध्वजा यात्रा, 65 मिनट में पूरी हुई पदयात्रा
बीकानेर। आज बीकानेर से माँ करणी के भक्तों द्वारा देशनोक स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री करणी माता मंदिर तक ढाक ध्वजा लेकर यात्रा की गई। सभी भाइयों ने श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ माँ करणी के जयकारे लगाते हुए ध्वजा अर्पित करने के लिए प्रस्थान किया।
इस धार्मिक यात्रा में भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था। माँ करणी के प्रति अटूट आस्था और भक्ति के साथ बीकानेर से देशनोक तक ध्वजा लेकर पहुँचे श्रद्धालुओं ने माँ के दरबार में शीश नवाकर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
इस यात्रा को पूरा करने में मात्र 65 मिनट का समय लगा। माँ करणी के जयकारों से भक्तिमय माहौल बना रहा और सभी भाइयों ने मिलकर इस धार्मिक यात्रा को श्रद्धा एवं उत्साह के साथ संपन्न किया।

