बीकानेर। देश के जाने-माने सीनियर ऑर्थोपेडिक (हड्डी रोग) व शोल्डर (कंधा) सर्जन डा. नमन वाहल का शोल्डर एंड एल्बो सोसायटी ऑफ इंडिया (एसईएसआई) के दिल्ली एनसीआर चैप्टर के संस्थापक सदस्यों में शामिल किया गया है। बीते दिनों नई दिल्ली के मेट्रोपॉलिटन होटल में हुई शुभारंभ बैठक में डॉ. वाहल ने हिस्सा लिया। इस दौरान दिल्ली एनसीआर के अनुभवी शोल्डर स्पेशलिस्ट एक मंच पर आए। एम्स व जर्मनी से प्रशिक्षित डॉ. नमन वाहल के लिए यह बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने बताया कि एक स्थान पर संबंधित केसेज पर विभिन्न विशेषज्ञों के साथ इलाज तकनीक, संसाधनों पर विशेष चर्चा की गई। इसके साथ ही युवा सर्जन्स को प्रशिक्षण के बारे में भी योजना बनाई गई। डॉ. वाहल ने बताया कि विशेषज्ञों के अनुभव साझा करने से सीधे रूप से इलाज में बेहतरीन फायदे मिलते हैं। दिल्ली के ओखला स्थित फोर्टिज एस्कोर्टस हॉस्पिटल में ऑर्थोपेडिक्स विभाग के सीनियर कंसलटेंट डॉ. नमन वाहल अब हर महीने के तीसरे शनिवार और रविवार को पवनपुरी स्थित बीकानेर नर्सिंग होम में विशेष ओपीडी के लिए सुबह 10 से 2 बजे तक सेवाएं प्रदान करेंगे। अब हर छोटी-बड़ी ऑर्थोपेडिक परेशानी के लिए बार-बार बड़े महानगरों की ओर जाने की ज़रूरत नहीं। अगर आपको घुटने का दर्द, कंधे की तकलीफ़, कमर दर्द या किसी चोट के बाद समस्या हो तो अब बीकानेर में आसानी से इलाज मिल जाएगा। डॉ. नमन वाहल एक प्रसिद्ध सीनियर ऑर्थोपेडिक (हड्डी रोग) और शोल्डर (कंधा) सर्जन हैं। डॉ. लाजपत नगर में स्थित स्टेपअप जॉइंट्स क्लिनिक के डायरेक्टर भी हैं तथा चिकित्सा क्षेत्र में 12 वर्षों से अधिक अनुभव रखने वाले डॉ. नमन वाहल अब तक 10 हजार से अधिक सफल सर्जरी कर चुके हैं।
14 October 202610:18 PMलेखक:
डॉ नमन वाहल एसईएसआई दिल्ली-एनसीआर चैप्टर के संस्थापक सदस्य बने

शेयर करें
संबंधित खबरें
कदमों के साथ और घोष के नाद से गूंज उठी नोखा की धरा
बीकानेर का यह युवक मुम्बई में अभिनय और प्रोडेक्शन में दिखा रहा दमखम
शादी-समारोह में गिफ्टिंग व पैकेजिंग का बेहतरीन स्थान बना वीके हैम्पर्स एंड पैक्स
आज से तीन दिन बीकानेर में होगा शॉपिंग धमाल
इतिहासकार अशोक पाण्डेय की पुस्तक ‘हिंसा-अहिंसा और भगत सिंह’ का विमोचन, गांधी और भगत सिंह की विरासत पर हुई सार्थक चर्चा
